ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश पंडाल की तैयारियां जोरों पर,पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास- राव

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई के सेक्टर 2 न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति के द्वारा प्रेसवार्ता रखी गई इस दौरान समिति के अध्यक्ष जे.श्रीनिवास राव ने जानकारी देतें हुए कहा कि इस वर्ष न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति अपना 40 वां वर्ष मना रही है। समिति ने इस बार का थीम “एक पेड़ मां के नाम” रखा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आवाहन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष का थीम पेड़ों के संरक्षण पर आधारित है पंडाल को तीन भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग वन देवी को, दूसरा वन देवता को, और तीसरा भगवान गणपति को समर्पित है। यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। समिति ने आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button