ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश पंडाल में आकर्षक फिश टनल विभिन्न प्रकार की छोटी छोटी मछलियां दिखेगी

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ सिद्धिविनायक गणेश उत्सव एवं जन सेवा समिति सेक्टर 10 द्वारा लगातार तृतीय वर्ष गणेश पूजा का आयोजन कर रहा है । इस वर्ष का विशेष आकर्षण फिश टनल है जिसमें विभिन्न प्रकार की छोटी से लेकर बड़ी मछलियां लगभग 100000 की संख्या में रहेगी। सांसद विजय बघेल इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया ।ताकि जिसका लाभ इस गणेश उत्सव में भिलाई दुर्ग की जनता पूरा पूरा लाभ उठा सके। छत्तीसगढ़ में यह प्रदर्शनी रायपुर के बाद दूसरी बार भिलाई में हो रहा है। उद्घाटन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिद्धि विनायक गणेश उत्सव एवं जन सेवा समिति के संरक्षक सामदेव साहू एवम देव कुमार साहू, अध्यक्ष भानु सिंह साहू, कार्यकारी अध्यक्ष डी. पोट्ठाराजू, महासचिव दीपक कुमार, सदस्यगण उपासना साहू, उमेद साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button