ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: गणेश पंडालों में पहुंचे उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, बप्पा का लिया आशीर्वाद

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई।गणेश पर्व पर शहर वासियों पर कृपा बनी रहे, इसके लिए आशीर्वाद लेने के लिए उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह सभी पंडालों पर पहुंच रहे हैं। भिलाई शहर के प्रमुख पंडालों में पहुंचकर दया ने आशीर्वाद मांगा। इस दौरान समितियों से भेंट-मुलाकात कर आयोजन के बारे में चर्चा की। इसके अलावा दया सिंह ने प्रशासन से भी बेहतर व्यवस्था को लेकर चर्चा की। ताकि, शहरवासियों को किसी प्रकार की तकलीफ से सामना करना न पड़े। दया सिंह ने समिति के पदाधिकारियों से चर्चा किए कि किस आयोजन में क्या है‌? आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की तकलीफ तो नहीं है। वहीं विसर्जन को लेकर क्या अच्छा कर सकते हैं? इसके लिए भी समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की है।

Related Articles

Back to top button