
छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देश पर कैंप मंडल के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में मिलन चौक पार्षद कार्यालय जालंधर सिंह के वार्ड क्रमांक 34 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्व प्रथम शहीद विश्राम मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाअभियान मे सभी की सहभागिता सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर विश्राम मांझी जी की माता रुकमणी मांझी भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, नगर निगम जोन,-3 के स्वास्थ विभाग स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मंडल प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, महामंत्री तरुण सिंह, मंत्री संजय जायसवाल, धनराजु , इन्दु कौर, शांता बाई जंघेल, मिडिया प्रभारी नासिर भैया, आशु तिवारी ममता भारद्वाज, मनिषा सिंह, प्रिया सिंग, ज्योति, प्रतिभा, प्रभा, रमावती, रामेश्वर, तुलसी, राजेश, रौनक,प्रभारी जयंत शर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


