ब्रेकिंग न्यूज़

फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल जानिए…!

भिलाई। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण को लेकर पूरे देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 28 सितंबर से शुरू हुई और यह हड़ताल निरंतर जारी रहेगी जैसा कि विदित हो कि हजारों करोड़ कंपनी का एसेट होने के बावजूद मात्र 320 करोड़ में इस जापानी कंपनी के हाथों बेच दिए जाने का आम जनमानस में फेरो स्क्रैप के कर्मचारियों में व भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों में और सेल के सभी यूनिटों के कर्मचारी और यूनियन में तगड़ा आक्रोश है इसके विरोध में आज फेरो स्क्रैप निगम भिलाई में सभी यूनियनों के माध्यम से जोरदार हड़ताल किया गया। जिसमें की सभी कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी नहीं ली और साइट पर खड़े होकर जीरो प्रोडक्शन, काम बंद कर कर अपनी ताकत का और अपने विरोध का प्रदर्शन किया इस आंदोलन में फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया जी पी चौधरी सी एन सिंह और तमाम कर्मचारी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही दूसरी यूनियन के सुनीत सिंह, तनवीर अहमद, जी अशोक कुमार विश्वजीत दास और सभी उन कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जो आज के समय फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में कार्यरत है चाहे वह स्थाई कर्मचारी हो चाहे वह ठेका श्रमिक रहे हो और सभी ने इस बंद का समर्थन भी किया और निजीकरण का विरोध भी किया इस ऐतिहासिक बंद में सबसे प्रमुख बात रही की भिलाई में भिलाई स्टील प्लांट की सभी यूनियन ने समर्थन और साथ दिया इसमें मुख्य रूप से इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ,इंटक के जिला अध्यक्ष और ठेका श्रमिक बीएसपी के अध्यक्ष संजय साहू सीटू के एसपी डे ,सविता मालवीय, एटक के विनोद सोनी,aictu के जे पी नायर, और साथ ही साथ बहुत बड़ी तादाद में युवा साथियों ने आंदोलन को और इस निजीकरण के विरोध को समर्थन किया देखना यह होगा कि सरकार किस रूप में इस संवैधानिक निजीकरण का समाधान करती है और इस पर रोक लगाती है फेरो स्क्रैप यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया कि यह निजीकरण निश्चित ही प्रधानमंत्री जी को धोखे में रखकर नीचे के ब्यूरोक्रेट्स और कुछ नेताओं की मिलीभगत प्रतीत होती है इस पर रोक लगाई जाए आज फेरो स्क्रैप निगम मुख्यालय गेट में एक भी आदमी को प्रवेश नहीं करने दिया जा गया और गेट में ताला मार कर हड़ताल सुनिश्चित की गई सभी यूनियनों ने अपने उद्बोधन में कहा कि टेंडर हो जाने कुछ नही होगा हम किसी बी कंपनी को अंदर प्लांट में नही घुसने देंगे जापानी कंपनी को फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड और भिलाई स्टील प्लांट में घुसने नहीं दिया जाएगा सारी यूनियनों ने एक स्वर में कहा कि कोई भी जापानी कंपनी हो या कोई भी निजी कंपनी जिस दिन भी काम लेने आएगी तो भिलाई स्टील प्लांट के गेट से ही घुसना पड़ेगा और बीएसपी कर्मचारियों कीसी भी हालत में घुसने नही देंगे और उन्हें वापस जाना होगा। आज की हड़ताल में दुर्गापुर में पूर्णता काम बंद रहा जहां पर प्रभात चटर्जी और रंजीत शर्मा, हारधन साइ,इंटक के हरजीत सिंह बर्नपुर में इसी प्रकार यूनियनों ने पूरी तरीके से कम बंद रखा बिशाखापट्टनम में राजशेखर मंत्री रेड्डी, बोकारो में एक सिन्हा और राउरकेला में एस के नायक मोहंती पूरी तरीके से कम बंद कराया और ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

Related Articles

Back to top button