
उत्तर प्रदेश/कासगंज/न्यौली। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए शिक्षक विकास शर्मा ने कहा कि भारत की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई का योगदान अविस्मरणीय है। छात्राओं के लिए उनका संपूर्ण जीवन प्रेरणाप्रद है। इस दौरान छात्र छात्राओं को विकास मौर्य, आरती चौहान , राजेश्वरी कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल सोलंकी, डॉ0 राजीव बरबारिया, कौशल राजपूत, श्वेता राघव, निदा खान, मुस्कान, प्रशाली तोमर सहित अन्य छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


