ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा साहेब ने देश को संविधान देकर हमपर उपकार किया – पवन कुमार

संविधान से हमें अपने हक अधिकार के साथ कर्तव्यों की निर्वहन की प्रेरणा मिलती है - कोमल प्रसाद

सविधान दिवस पर एसोसिएशन की वेब साईट लांच

छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार ने जानकारी दी कि संगठन के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर इस्पात क्लब सेक्टर 5 भिलाई में मुख्य अतिथि पवन कुमार कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन भिलाई इस्पात संयंत्र के आतिथ्य में भारतीय संविधान भारतीय महिलाओं के मुक्तिदाता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिए यह देश पर उपकार था उन्होंने हमारे लिए शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो का संदेश दिया है हमारे लोगों के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षा से मानसिक विकास के साथ-साथ स्वाभिमान व विवेक जागृत होता है। हम ना पहले कमजोर थे न हीं आज कमजोर हैं । हमें शिक्षा के बल पर आगे बढ़ते जाना है संगठित रहकर संघर्ष करते रहना है। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि भारतीय संविधान देश को प्रत्येक विषम परिस्थितियों में सुरक्षित रखने में सक्षम है। भारतीय संविधान ने महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर अधिकार दिया है जिससे महिलाएं आज घर से बाहर अपनी प्रतिभा दिखा पा रही है। त्रिभुवन दास अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर में अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संविधान कल्याणकारी राज्यों के बारे में राज्य नीति निर्देशक तत्वों की व्याख्या करता है। भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार ही संविधान का हृदय है। संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी पाठ पढ़ाता है। हमें अपने अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक रहना है तथा अपने छात्र-छात्राओं को भी जागरूक करना है। उन्होंने एसोसिएशन के माध्यम से किये गए कार्यों का विस्तृत व्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पार्वती ढीढी मिनी माता सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाज सेवी मान कमल कुमार टंडन महाप्रबंधक बीएसपी मान श्यामलाल नेगी सहायक महाप्रबंधक बीएसपी मान बहादुर जैसवारा अध्यक्ष गुरु रविदास समाज संघ भिलाई, सुश्री पुष्पा मैरिसा अधिवक्ता जिला न्यायालय दुर्ग, प्रशांत कुर्रे अधिवक्ता जिला न्यायालय दुर्ग एम आर ठाकुर अधिवक्ता जिला न्यायालय दुर्ग ने भी अपने विचार रखें। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि ने संगठन का वेबसाइट लांच किया तथा संगठन के महासचिव विजय कुमार रात्रे द्वारा लिखित पुस्तक ज्ञान सूर्य डॉ आंबेडकर प्रश्नोत्तरी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विधिक सहायता प्रकोष्ठ एवं सलाहकार मंडल का भी घोषणा किया गया तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद महासचिव विजय कुमार रात्रे कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद रमेश चंदवानी संगठन सचिव परमेश्वर लाल जोनल सचिव संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, कालिदास बघेल, संजय कुमार, उत्तम मंडावी, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्र कार्यकारिणी सदस्य एम एल राय, धर्मपाल, जितेंद्र कुमार भारती, मुक्तावन दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button