ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: भारतीय मजदूर संघ की विशेष बैठक: लिया सबसे बड़ा निर्णय एक दिसंबर से चलेगा संपर्क अभियान

अनीता मिश्रा। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय मजदूर संघ के 70 वें वर्ष में 70 वर्ष की यात्रा पर पूरे देश में संगठन के सदस्यों द्वारा पत्रक वितरण कर संपर्क अभियान चलाने को लेकर सुपेला कार्यालय पर विशेष बैठक हुई। चर्चा के दौरान निर्णय संगठन के द्वारा लिया गया है। इस दौरान दुर्ग जिले में भी बृहद पैमाने पर संबद्द यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों के माध्यम से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिले में दो लाख श्रमिकों तक संपर्क अभियान के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जो प्रत्येक गांव तक संपर्क अभियान में पत्रक वितरण किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ विगत कई वर्षों से देश का नंबर वन श्रमिक संगठन है यह न केवल श्रमिक राजनीति करता है वरन सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन करता है करोना काल में प्रवासी मजदूर के लिए भारतीय मजदूर संघ ने बहुत कार्य किया था भारतीय मजदूर संघ का लक्ष्य न केवल उद्योग में कार्य करने वाले श्रमिकों वरन ग्रामीण अंचल के कृषक मजदूर फुटपाथ पर व्यापार करने वाले श्रमिक निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दिनेश पाण्डेय,जिला महामंत्री हरी शंकर चतुर्वेदी,यशवंत राव शरद दुबे नलनीश मिश्रा दीनानाथ जैसवार सुरेंद्र वैष्णव शशी भूषण शर्मा,देवेंद्र चन्द्राकर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button