ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय मजदूर संघ के संपर्क अभियान की दुर्ग जिले में भव्य शुरुआत-हरिशंकर चतुर्वेदी

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/ भिलाई। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पर देशव्यापी श्रमिक संपर्क अभियान के तहत दुर्ग जिले में जिला कार्यालय सुपेला से आज 1 दिसंबर को श्रमिक संपर्क अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे जी की उपस्थिति में संपर्क अभियान की शुरुआत सुपेला संडे बाजार में पत्रक वितरण कर प्ररंभ किया गया कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश समन्वयक संजय चौबे उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से लेकर भारत सरकार के सदस्यता सर्वेक्षण में पहले देश में द्वितीय स्थान फिर प्रथम स्थान प्राप्त करने तक के सफर की जानकारी दी। आज श्रमिकों को जो वेतन के साथ महंगाई भत्ता मिलता है वह भारतीय मजदूर संघ की ही देन है उद्योगों में श्रमिकों को सालाना बोनस भी भारतीय मजदूर संघ की मांग पर मिलना प्रारंभ हुआ। प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ उद्योगों में ट्रेड यूनियन के साथ किसान मजदूर संघ,आंगनवाड़ी संघ, रसोईया संघ आदि क्षेत्र में भी कार्य करता है भारतीय मजदूर संघ द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाता है परिवार में समन्वय बना रहे इसके लिए कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से पारिवारिक एकता के महत्व को भी समझाने का प्रयत्न करता है स्वदेशी उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच का गठन भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगडी जी ने किया था जिसके माध्यम से घरेलू उद्योगों में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए आम जनमानस में जन जागरण अभियान चलाया जाता है जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्ग जिले में 2 लाख श्रमिकों तक संपर्क अभियान करने का लक्ष्य रखा गया हैआज के संपर्क अभियान में संडे बाजार में 1000 से अधिक पत्रक का वितरण कर संपर्क किया गया आज स्वायत्त शासी संघ, राज्य कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, भिलाई इस्पात मजदूर संघ, नंदिनी खदान मजदूर संघ, निर्माणी मजदूर संघ, मध्यान भोजन संघ, एनएसपीसीएल कर्मचारी संघ, भारतीय डाक पोस्टल कर्मचारी संघ, सुरक्षा गार्ड संघ, सफाई कर्मचारी संघ दुर्ग, वरिष्ठ नागरिक संघ परिसंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बैठक का संचालन जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने किया एवं अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी ने की

Related Articles

Back to top button