कासगंज: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को हिन्दू समाज अब ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेगा-मनोज चौहान
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार के विरोध में कासगंज के श्री गणेश इण्टर कॉलेज मे आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए नगरिया मण्डल से सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों हिंदूवादियों ने बस एवं दो पहिया वाहनों से मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में प्रस्थान किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार को हिन्दू समाज अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेगा। आज आवश्यकता है कि दुनिया भर के मानवाधिकार वादियों को बांग्लादेश के बहुसंख्यक समाज द्वारा वहां के अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने को आगे आना होगा। इस दौरान नगरिया मण्डल से धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने वालों में वीरेश लोनिया चौहान, राजकुमार यादव, वीरभानु साहू, रामनिवास साहू, रामकुमार शर्मा, स्वदेश यादव, नीलेंद्र, कायम सिंह, जीवाराम शाक्य, पूरन साहू, कृष्ण अवतार, रणवीर शर्मा, फुलवारी साहू, राजकुमार साहू, हरिओम मिश्रा, स्वदेश यादव आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


