ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भाजपायों ने डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया…जानिए पूरी रिपोर्ट

दीपक कुमार । विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हसनपुर रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाती रही है। भारतीय जनता पार्टी सभी महापुरुषों का समान रूप से आदर सम्मान करती है। कार्यक्रम संयोजक मण्डल मंत्री ओम सिंह सागर ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के दलितों, पिछड़ों, वंचित वर्ग के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया। इस दौरान मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, रवि दिवाकर, हिम्मत सिंह राजपूत, भोजराज प्रधान , संजय बघेल, राजू बघेल, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button