ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव का भाजयुमो ने किया स्वागत…क्या बोलें प्रदेशाध्यक्ष

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा व भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह जी को छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष के रूप में दोबारा चुने जाने पर अम्बेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में जोरदार आतिशबाज़ी कर गजमाला पहनाकर, गगनभेदी नारे लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान सभी मोर्चों प्रकोष्ठ ने स्वागत किया युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाईक रैली निकाली गई जो प्रदेश अध्यक्ष के साथ में भ्रमण करते हुए पावर हाउस से सिविक सेंटर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सरल, सहज, मिलनसार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी है, राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर फिर से भरोसा जताकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है!किरण सिंहदेव ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनसेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। उनकी नीतियाँ और कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं। यह नियुक्ति न केवल उनके प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि राज्य में भाजपा की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम भी है।मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का प्रमाण है, कि पार्टी ने उनपर भरोसा कर सेवा करने का अवसर दिया और उन्होंने राज्य में एक मजबूत पहचान दिलाई है। उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच ने पार्टी को नए आयाम दिए हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हम सभी आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में भाजपा छत्तीसगढ़ में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और राज्य की जनता के विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगी। एक बार फिर से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! आप इसी प्रकार राज्य और संगठन की सेवा करते रहें। इस मौके पर
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला मंत्री विजय जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, रितेश सिंह, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, सुभाष शर्मा, राम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, चंदन यादव, अभिषेक पाण्डेय, जिला स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, उमाकांत साहू, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष प्रशांत, महामंत्री आशुतोष तिवारी, विनय मानिकपुरी, शशि कुमार, गणेश सोनी, सहित
सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के प्रदेश जिला मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी

Deepak

Related Articles

Back to top button