कासगंज: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समर्पण राशि भी अर्पित की। लगभग 17 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने दरिद्र नारायण का विचार समाज को दिया उनकी मान्यता थी कि जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास होगा तभी यह देश विकसित बनेगा उनके इसी विचार पर आज की भाजपा सरकारें काम कर रहीं हैं एवं बिना किसी भेदभाव के अंत्योदय की विचारधारा को लेकर सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक करने में लगीं हुईं हैं। इस दौरान विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, राजकुमार यादव, वीरेश लोनिया चौहान, राजू बघेल, विशाल सोलंकी, साहब सिंह वर्मा, अंजेश कुमार, रतन सोलंकी, किशोर चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।