छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश प्रभारी को समिति के अध्यक्ष दया सिहं ने भोले बाबा के प्रिय नंदी की छोटी प्रतिमा भेंट की

छत्तीसगढ़: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय नेत्री डी पुरंदेश्वरी से बोल बंम एंव कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिहं शिष्टाचार भेंट की इस दौरान संगठन से लेकर अन्य कार्यों के लिए उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मागा। इस बीच डी.पुरंदेश्वरी से कई विषयों पर चर्चा के साथ-साथ जिले में चल रहे जनहित के कार्यों के बारे में बताया। बोल बंम एंव कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिहं ने बताया कि संगठन से मिलने वाले एक-एक दायित्वों को किस तरह से निर्वहन किया जा रहा है उस पर भी चर्चा हुई। अधिकांश विषयों पर प्रदेश प्रभारी की ओर से दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं। जिस पर आगामी दिनों में कार्य किया जाएगा। सावन में होने वाले महारूद्राभिषेक और महाशविरात्रि पर निकलने वाली भोले बाबा की बारात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पवित्र सावन मास में प्रदेश प्रभारी को भोले बाबा के प्रिय नंदी की छोटी प्रतिमा भेंट की गई।
Subscribe to my channel


