भिलाई: मोर तिरंगा मोर अभियान,बाल्यावस्था से ही बच्चों के मन में राष्ट्रीयता का भाव जागे…
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत के आजादी के अमृत महोत्सव”हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” मोर तिरंगा मोर अभियान में भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह के नेतृत्व में *स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े शहीद स्मारक, युद्ध स्मारकों भारत माता चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक (जलेबी चौक) कैंप 1 में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘हर घर तिरंगा – मोर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है, जिसे कैंप मंडल में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना जागृत करना है। मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा, “कैंप मंडल में जहां-जहां महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं, उनकी सफाई का कार्य 15 अगस्त से पूर्व पूरा किया जाएगा।
अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025 राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुंचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जो हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का उत्सव है।”उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत चौक-चौराहों पर वीर जवानों की प्रतिमाओं का रंग-रोगन कर, उनके बलिदानों को नमन करते हुए तिरंगा रैली भी निकाली गई। इसमें कैंप मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन ने भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया। इस मौके मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह , अवतार सिंह मेहरा रिंकू पाल चौहान देवांगन रामा राव अभिषेक मिश्रा रामेश्वरी सिंह रश्मि साव, नवीन सिंह, भगवती साव, ममता भारद्वाज ,पार्षद सत्यदेवी, शैलजा राजू, राजकुमार जायसवाल, प्रियंका भोला साहू, संजय सिंह, विनोद चेलक, लक्ष्मी साहू, धर्मेंद्र पांडे , मनोज शर्मा, रंजीत गुप्ता, अवतार सिंह गिल, जयंत शर्मा, अनुज यादव ,जीवन गुप्ता, रमेश चौधरी, संदीप यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी नासिर भाई ,सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश सेन ने दी
Subscribe to my channel


