ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: प्रभारी मंत्री ने लिया भाजपा जिला भिलाई संगठन का बैठक,मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री –विजय शर्मा ने पहली बार भाजपा जिला भिलाई के कोर कमेटी की बैठक लेने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे । जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक ढोल बाजा व फटका फोड़ कर आत्मीय स्वागत किए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने किया। आपको बता दें कि 2023 में भाजपा जिला कार्यालय बनकर तैयार हुआ था, जिसमें 20 जून 2023 को तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के उपस्थिति में वास्तु–पूजन कर कार्यालय का उपयोग करने की शुरुवात किए थे । परंतु विधिवत रूप से उद्घाटन नहीं हुआ था। आगामी 18 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से कार्यालय का उद्घाटन किया जाना निर्धारित हुआ है । संबंधित विषयों के लेकर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने जिला कोर कमेटी का आवश्यक बैठक लिए। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर रणनीति बनाई गई। “मोर तिरंगा–मोर अभिमान” कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का निर्देश भी दिए। सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल के साथ भिलाई जिला में कार्य हो रहा जिसे और भी बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिए । कार्यकर्ता से *वन–टू–वन चर्चा* भी किए, कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या को खुलकर रखे तथा विकास कार्य के लिए राशि की मांग भी किए। उप मुख्यमंत्री ने सबकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए। मंत्री जी से मिलकर सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि बहुत खुश नजर आए। भिलाई जिला में पहली बार प्रभारी मंत्री ने बैठक लिए जिससे जिला पदाधिकारी व कोर समिति बहुत खुश हुए। इस अवसर पर जिला प्रभारी संदीप शर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन , निवर्तमान जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू एवं विजेंद्र सिंह , जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे एवं जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button