भिलाई: तिरंगा यात्रा में भारी उत्साह ,तिरंगे के नारों से गूंज उठा भिलाई 3
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भाजपा मण्डल कार्यालय भिलाई-3 से मण्डल अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” कार्यक्रम अंतर्गत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने किया। भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगे के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
यात्रा शांतिनगर, इमली बगीचा, महामाया पारा, नूतन चौक, बाजार क्षेत्र, इंदिरा पारा, नवीन कन्या शाला होते हुए मंगल भवन में संपन्न हुई। सम्पूर्ण वार्ड व बूथ तिरंगे के नारों से गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों ने भी गौरवपूर्वक अपने घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। यात्रा में प्रमुख रूप से डॉ राधेश्याम वर्मा, दिलीप पटेल, रामखिलावन वर्मा ,विपिन चंद्राकर ,सीता साहू,श्याम सुंदर जायसवाल ,समीर अग्रवाल, तुलसी मरकाम ,बाल मुकुंद वर्मा, निर्मला भारती, द्रोपदी वर्मा, मोनेस गौतम ,हूपेन चन्द्र, संदीप पाली, नारायण निर्मलकर,धनेशवरि साहू,तुलसी ध्रुव फिरोज फारुकी ,गुरुचरण सिंह ,प्रेमलता चंद्राकर, तोरण सोनी, कृष्ण कुमार वर्मा, राजकुमार साहू ,पद्मिनी साहू, महेंद्र साहू ,रूपेन्द्र यादव, सुरेंद्र श्रीवास्तव,तेजस पाल, दीप पटेल ,रीना चंद्राकर ,अभिषेक शर्मा, सम्यक तिवारी, हरिलाल सोनी ,अशोक सोनी,शिवा यादव के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


