ब्रेकिंग न्यूज़

निशुल्क आयुर्वेद एवं योग स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार, भिलाई-3 मंओडल द्वारा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महामाया पारा, भिलाई-3 में महामाया मंदिर के निकट किया गया। आपको बता दें कि मंडल अध्यक्ष वरुण यादव एवं मंडल पदाधिकारियों ने धन्वंतरि माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. निखिल कश्यप और उनकी टीम ने वार्ड के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाओं का वितरण किया। मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदाय के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर भाजपा से प्रमुख रूप से विपिन चंद्राकर, श्याम सुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, तोरण सोनी, महेंद्र साहू, दीप पटेल, पुष्पराज सिंह, धनेश्वरी साहू, गीता वर्मा एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button