भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

भिलाई। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत, कैंप मंडल द्वारा दुर्गा मंदिर वार्ड 34, कैंप-2 भिलाई से “माँ तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा का शुभारंभ हुआ। डीजे की देशभक्ति धुनों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से गूंजता काफिला, वीर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करता हुआ आगे बढ़ा। रैली का मार्ग मिलन चौक, साहू लकड़ी टाल, शारदा पारा, किसान चौक, जे.पी. नगर, कैंप-1 सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए जलेबी चौक मंडल कार्यालय तक रहा। समापन अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।लगभग दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बारिश के बावजूद सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापारी संगठनों ने जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अशोक यादव, पार्षद प्रियंका भोला, लक्ष्मी धर्मेंद्र दीवाकर, संजय सिंह, विनोद चेलक, सत्यदेवी जायसवाल, महामंत्री लतेल यादव, विजय वर्मा, अवतार मेहरा, रामेश्वरी सिन्हा, राजेश चौधरी, भगवती साव, रिंकू पाल, नवीन सिंह, राजेश सेन, गणेश सोनी, आशुतोष तिवारी, शैलजा राजू, ममता भारद्वाज, नेहा सिंह, प्रतिभा चौहान, बोल बम गुप्ता, रमेश चौधरी, धरम पाल यादव, अतुल चक्रवर्ती, तरुण धकेता, मयूर तुमले, गणेश साहू,चिन्ना राव, नीलकमल तथा पूर्व मीडिया प्रभारी नासिर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


