भिलाई: वार्ड-09 शीतलापारा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई-चरोदा। नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड क्रमांक 09 शीतलापारा में बहुप्रतीक्षित नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं ध्वजारोहण पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भेमेश्वरी पटेल सहित सहायिका ममता पटेल, सीमा जंघेल और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वार्डवासियों की यह मांग पिछले 15 वर्षों से लंबित थी, जो अब पूरी हुई। आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होने से नन्हे बच्चों को शिक्षा एवं पोषक आहार मिलेगा, वहीं महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं नागरिकों ने पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


