ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद दुर्ग शहर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव जी का प्रथम आगमन उनके गृह जिला भिलाई में हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पावर हाऊस चौक पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं, आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी के निर्देशानुसार स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता एवं स्वच्छता प्रकल्प संयोजक विनोद देवांगन ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गजेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी है, निश्चय ही वे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव-शहर की आवाज बनकर जनहित में कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भिलाई-दुर्ग, जिसे ट्विनसिटी और शिक्षाधानी के रूप में जाना जाता है, यहां शिक्षा व विकास कार्य और भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, रेखराम बंछोर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, गोपाल बिष्ट, स्वच्छता प्रकल्प जिला संयोजक विनोद देवांगन, पूर्व कैंप मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, जागेश्वर सोनी, अजय भसीन, सुनील मिश्रा, ईश्वरचंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, पार्षद विनोद चेलक, जालंधर सिंह, धनराजू, पार्षद दीपक गुप्ता, पार्षद कविता बिस्वाल, अरविंद वर्मा, भोला साहू, धर्मेंद्र दिवाकर, दीपक सिंह, रामचंद्र साहू, शरद बर्मन, बाली बर्मन, संजय शर्मा, सोनू यादव, अनूप राय, दिलीप सिंह, जितेंद्र ठाकुर, मेघनाथ साहू,सुभाष पंचाल, शेषमणि वर्मा, लक्ष्मी क्षत्रिय, धर्मेंद्र पांडेय, संजय जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, सतीश दुबे, भावेश दलानी, भाजयुमो कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, आशु तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, भगवती साव, ममता भारद्वाज, रामेश्वरी सिन्हा, नेहा सिंह, रंजीत गुप्ता, प्रशांत क्षीरसागर, अनुज यादव, मृत्युंजय भगत, रमेश चौधरी, अखिलेश सिंह, अवतार सिंह, निरंकार सिंह, अजहर खान, प्रेमशंकर पासवान, मनोज शर्मा, आर डी कोरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button