ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी 

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। होटल सेंट्रल पार्क, भिलाई में आयोजित एक गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए ईश्वर से मंगल आशीर्वाद की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक गनी खान, सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिव बलजीन्दर सिंह, दिलीप खटवानी, शाहनवाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जोगा राव, निर्मल सिंह, सुनील चौधरी, अमित सिंह, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, प्रेम सिंह, विनय अग्रवाल, संतोष सिंह, रोशन लाल वर्मा, यश सिंह, सोम सिंह, यशराज सिंह, राम धनि यादव, संजय शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button