ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: तुलसी जयंती महोत्सव में जबाबी कीर्तन का आयोजन,कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने शिरकत की

दीपक कुमार।कासगंज

कासगंज: सोरों में तुलसी जयंती महोत्सव के अंतर्गत तीर्थंनगरी की हरि की पौड़ी निकट तुलसी पार्क में देर रात तक जबाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान संत तुलसी विषय पर जबाबी कीर्तन में कानपुर की कलाकार क्रांति माला और सिकन्दराराऊ के कलाकार राजू मस्ताना के बीच देर रात तक मुकाबला हुआ।जबाबी कीर्तन का शुभारम्भ सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने संत तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी बीच तुलसी साहित्य मर्मज्ञ डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने तुलसी जन्म भूमि की वास्तविकता के ऊपर प्रकाश डालकर सोरों सूकरक्षेत्र को ही तुलसी की वास्तविक जन्मभूमि बताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह गौर हेमेंद्र शास्त्री कृष्णकांत वरिष्ठ मानपाल सिंह बघेल शेर सिंह शाक्य बृजेश कुमार यादव दुर्वेश कुमार यादव दुष्यंत सिंह विजयपाल सिंह बघेल मोहकम सिंह बघेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button