ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: रोडवेज बस और बाइक की भिंड़त,बाइक सवार घायल, रेफर

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वाकनेर पर रोड़वेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। आप को बता दे कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वाकनेर पर एटा के थाना महरेरा क्षेत्र के ग्राम गांव नगला गहरानी निवासी 18 वर्षीय शशी कांत पुत्र महेन्द्र पाल कासगंज के मिशन चौराहे से दवा लेकर अपनें गाँव वापस जा रहे थें। इस दौरान रोडवेज बस एटा डिपो और बाइक सवार में भिंड़त हो गई। जिससें शशी कांत गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालात गंभीर देख कासगंज अस्पताल में लाया गया। चिकित्सको ने उपचार कर हालत गम्भीर देखतें हुए। गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ को रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button