ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक हरिओम वर्मा

अमांपुर। विधायक हरिओम वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव व पत्र सौंपा। विधायक हरिओम वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अमांपुर विधानसभा में नवीन बालिका आईटीआई कॉलेज, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम व गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कराने की मुख्यमंत्री से मांग की है।.जिस पर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देने का वादा किया। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि बहुत जल्द ही अमांपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी

Related Articles

Back to top button