ब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई: आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने क्षेत्रों में दौरा कर साफ सफाई कड़े निर्देश दिए..
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई

भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर निरंतर मॉर्निंग विजिट में निगम के क्षेत्रों का दौरा कर आसपास निरिक्षण कर रहे है। इस दौरान महापौर नीरज पाल ने स्वच्छ और सुंदर भिलाई की परिकल्पना के तहत अधिकारियों को विशेष साफ-सफाई रखनें के लिए कड़े निर्देश दिए है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने सभी जोन आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों का सुबह दौरा कर निरिक्षण किया। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। जहां साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने को निर्देश दिए है। इस अवसर पर जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पांडे आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


