ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: अपनें जीवन में जड़ीबूटी का प्रयोग से निरोग रहनें को प्ररित किया- ममता साहू

राज वैष्णव। संवाददाता

भिलाई: जामुल के वार्ड 16 में पतंजलि योग समिति द्वारा एक प्रयास एक पहल फाउंडेशन के तहत आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ीबूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ के बाद जड़ीबूटी आवला गिलोय तुलसी बेल समेत अनेक औषधिय पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पतंजलि प्रमुख ममता साहू का आगमन हुआ। उन्होंने बताया कि सभी को अपने जीवन में जड़ीबूटी के प्रयोग से निरोग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी लोगों ने जड़ीबूटी को अपने जीवन में प्रयोग के लिए संकल्पित भावों के साथ अपने उदबोधन में जड़ीबूटी क प्रचार प्रसार के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रयास एक पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश साहू ने किया

Related Articles

Back to top button