ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की बैठक 30 को
कासगंज/न्यौली बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की बैठक आगामी 30 मई को प्रातः 11 बजे से सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल पर होगी। बैठक में मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना तय की जाएगी। उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने एक विज्ञप्ति में दी उन्होंने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री हीरालाल कश्यप, जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ व मण्डल प्रभारी योगेन्द्र चौहान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने मण्डल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजको, मोर्चो के अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के संयोजको एवम मण्डल पर निवास करने वाले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

Subscribe to my channel


