वैश्विक चुनौतियों के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती, आमजन को राहत – प्रेम लाल साहू
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता श्री प्रेम लाल साहू ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई ऐतिहासिक कटौती का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री साहू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का यह निर्णय आम जनता को राहत देने वाला संवेदनशील और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इस निर्णय से आम नागरिकों, किसानों, परिवहन व्यवसायियों और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि इस कटौती से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका असर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा और महंगाई नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यह निर्णय केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी सोच और आम जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कदम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को और मजबूत करेगा तथा देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
Subscribe to my channel


