ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: बजरंग दल के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

कासगंज: सोरों में बजरंग दल की नगर इकाई द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संत तुलसीदास म्यु0 इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। दो घंटों के बीच 50 वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर छात्र छात्राओं ने दिए। परीक्षा के परिणाम 21 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक राज वैभव महैरे ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज वैभव महेरे.मनीष पांडेय नम्रता त्रिवेदी राहुल उपाध्याय रवि यादव रजत मिश्रा गौरीशंकर महेरे अभय निर्भय सचिन चौधरी प्रिंस पाराशर अभय उपाध्याय तरुण कुमार अभिनव शर्मा सचिन भारद्वाज गोविंद सोलंकी राजा उपाध्याय लव त्रिवेदी राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button