ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: कासगंज के 158 केंद्रों पर 5014 लोगों को लगघ प्रीकाशन डोज,भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल पर बूस्टर डोज़ का किया उद्घाटन

कासगंज: कासगंज में 18 से 59 वर्ष आयु के लोगों के लिए निःशुल्क बूस्टर यानि एहतियाती टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा महा अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।रविवार को जिला अस्पताल पर भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलकी ने प्रीकॉशन डोज अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही बिड़ला अस्पताल पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने फीता.काटकर बूस्टर डोज़ का उद्घाटन किया।सीएमओ डॉ.अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि 18 से 59 वर्ष के लोगों को प्रिकाशन डोज़ लगाने के लिए कासगंज में 158 केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान 5014 लोगों को बूस्टर डोज़ लगाया गया।
Subscribe to my channel


