ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन सुपेला घड़ी चौक पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी  राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला भिलाई ने शुक्रवार को सुपेला घड़ी चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने किया।भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की भाषा का स्तर लगातार गिर रहा है और यह उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश की गरिमा का अपमान है। वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस यदि ऐसी बयानबाजी से बाज नहीं आई तो भाजयुमो प्रदेशभर में आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, विजय जायसवाल, कन्हैया सोनी, विशालदीप नायर, दीपक भौंडेकर, सूरज जायसवाल, शुभम चिंचोलकर, सुमित कन्नौजिया, सौरभ चटर्जी, तुषार देवांगन, प्रवीण यादव, तुषांत वर्मा, कंवरपाल, अखिलेश, नितेश सिंह, पिंटू जाल, वेद अर्पणा, सिद्धार्थ, सौरभ अग्रवाल, चंदन यादव, रतन, अमन, आयुष, अनुराग, शेखर, संदीप, भोला, भास्कर, राहुल झा, नरेन्द्र रतन, शीतल साहू, राज मिश्रा, भवेश दलानी, कृष्ण, अर्पित, निखिल सोनी, सत्यम, नीतीश और साहिल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button