ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा भिलाई-03 मंडल के शक्ति केंद्र जरवाय में बैठक संपन्न बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई-03 मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक-03 जरवाय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी भीखू बंछोर, शक्ति केंद्र संयोजक पवन वर्मा, सहसंयोजक हनुमान निषाद सहित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में नारायण निषाद, जोहर विश्वकर्मा, रामखेलावन वर्मा, भागीरथी वर्मा, दीपक धीवर, सेवा निषाद, पलकु राम देवांगन, वेणु साहू, गरीबा यादव, बसंत साहू, गणेश ठाकुर, ईश्वर बंजारे, मनोज कुमार निषाद, उत्तम वर्मा, तिहारू राम यादव, कमलेश पांडे, नरेंद्र निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button