भाजपा प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों में जुटा युवा मोर्चा,सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के आगामी प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान आवास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल की सजावट तथा अतिथियों के स्वागत-सत्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का जिम्मा युवा मोर्चा की टोली संभाल रही है। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और प्रशिक्षण अभियान युवाओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में अमित राजपूत, शुभम, प्रवीण, तुषार, वेद, अखिलेश, नितेश, विवेक, रतन, अर्पित, ईश्वर, सिद्धार्थ, शिवम, तुषार बाजपेयी सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं। इसकी जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।
Subscribe to my channel


