ब्रेकिंग न्यूज़

भरत-मिलन और शबरी प्रसंग में डूबे श्रद्धालु, श्रीराम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ प्रगति नगर श्रीराम कथा के छठे दिन भक्ति, त्याग और मर्यादा का हुआ भावपूर्ण वर्णन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। प्रगति नगर कैंप-1 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के छठे दिन श्रद्धालु भक्ति और मर्यादा की भावधारा में डूबे नजर आए। अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री नरेंद्र राम दास जी महाराज ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिया। कथा के दौरान भरत-मिलन एवं शबरी चरित्र प्रसंग मुख्य आकर्षण रहे। महाराज जी ने भरत जी के त्याग, भाई-प्रेम और मर्यादा का सजीव चित्रण किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। वहीं माता शबरी की प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति एवं समर्पण की कथा ने श्रद्धालुओं के मन में भक्ति भाव का संचार किया। कथा पंडाल में “सियावर रामचंद्र की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक प्रभुनाथ मिश्रा, छटीलाल मिश्रा, राजेश द्विवेदी एवं राजकुमार जायसवाल ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में संस्कार, मर्यादा और धार्मिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। कथा में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सत्यदेवी जायसवाल, सीमा तिवारी, भागचंद निर्मला देणे, पुनीता शर्मा, रीना उपाध्याय, रूपा पटेल, सोमा शर्मा, सुषमा गुप्ता, उषा शर्मा, पूनम गुप्ता, सोनी शमी, प्रीति गुप्ता, कुसुम शमी, नीलम शमी, सोनी लेवट, बिंदु सोनी, अंजली जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि 27 मई को हनुमत प्रसंग एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मुख्य समापन होगा, जबकि 28 मई को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कथा की पूर्णाहुति की जाएगी।

Related Articles

Back to top button