पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया संदेश
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ किया। उद्घाटन सत्र में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया तथा स्थानीय उत्पादों से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और कार्यपद्धति की जानकारी दी। मुख्य उद्बोधन में किरण देव सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनका निरंतर विकास ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पांडेय, सरस्वती बंजारे, शताब्दी पांडेय, गोल्डी जी एवं डोमन लाल कोसेवाडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चिन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन एवं अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


