ब्रेकिंग न्यूज़

बालोद में भाजपा के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए कन्हैया सोनी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मजबूती का संदेश

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई/बालोद। गंगा मईया की पावन धरा बालोद में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए संगठनात्मक विषयों पर आयोजित विभिन्न सत्रों में सहभागिता निभाई। कन्हैया सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सेवा भाव को और अधिक सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक कार्यशैली, सुशासन, सेवा, बूथ सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजसेवा की भावना के साथ कार्य करता है तथा प्रशिक्षण अभियान संगठन को नई दिशा और मजबूती देने का कार्य करेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button