ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: चलती ट्रेन से 19 वर्षीय युवक गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल, रेफर

कासगंज: सोरों क्षेत्र के ग्राम वसंत नगर निवासी 19 वर्षीय युवक रमन पुत्र कुमार पाल सोरो रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा बदायूं की ओर जा रहा था। सोरो स्टेशन के समीप युवक चलती ट्रेन से गिर गया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के चाचा रवि ने बताया कि वह मंदबुद्धि है.कल शाम चार बजे से घर पर बोल कर गया था कि वह अपनी बहन के यहां उझानी जा रहा है। युवक जब बहन के यहां नही पहुंचा। परिजनों को चिंता होने लगी। खोजबीन करनें लगें आज गांव के ही प्रधान ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि आपका भतीजा घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर है सूचना पर पहुंचे परिजनों नें घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button