ब्रेकिंग न्यूज़

एससी/एसटी अधिकारियों की खराब ग्रेडिंग को लेकर बीएसपी प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एससी/एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन (पंजीयन क्रमांक-6976) के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक संबंध विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारियों को दी गई कथित खराब ग्रेडिंग पर चिंता व्यक्त की। यूकोमल प्रसाद ने बताया कि हॉट शॉप सहित विभिन्न उत्पादन इकाइयों में कार्यरत एससी/एसटी अधिकारियों ने शिकायत की है कि उनके कार्य निष्पादन के अनुरूप ग्रेडिंग नहीं दी गई है। उनका कहना है कि इससे अधिकारी हतोत्साहित हो रहे हैं तथा भविष्य में पदोन्नति के अवसर भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेडिंग प्रक्रिया में भेदभाव की शिकायतें विभिन्न विभागों से सामने आई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल थोटे, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन, आईआर एवं सीएलसी) को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं लाइजन ऑफिसर (अनुसूचित जाति एवं जनजाति) को भी दी गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे तथा कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button