मोहनपुरा हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 20 से अधिक घायल
महेंद्र सिंह/दीपक तोमर। विशेष संवादाता

कासगंज। मोहनपुरा हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे ग्राम कांतोर स्थित शिवा इंटर कॉलेज के सामने मैक्स पिकअप और टाटा ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में राजस्थान से सोरों आ रहे यात्रियों में से तीन की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप संख्या RJ02GB4482 में राजस्थान के करौली और भरतपुर जनपदों के यात्री सवार थे। सामने से आ रहे टाटा ट्रक संख्या RJ36GB1404 से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उमेश, नेहरू और प्रेम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Subscribe to my channel


