ब्रेकिंग न्यूज़

मानपुर नगरिया में बजरंग दल की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश

महेंद्र सिंह/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

कासगंज/ न्यौली। मानपुर नगरिया में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ हिंदू समाज को जागरूक करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कार्यकर्ताओं से अपने घर की बहन-बेटियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करने तथा समाज में इस विषय को लेकर सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं जिला सह संयोजक राज दिवाकर ने लैंड जिहाद के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों, मठ-मंदिरों से जुड़े कार्यों एवं संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में डॉ. विवेक बघेल, अवनीश शर्मा, बल्लू बघेल, वीरेश चौहान, राजू बघेल, अतिंद्र चौहान, रामू चौहान, दीपू बघेल, रविंद्र बघेल, अतुल बघेल, सौरभ बघेल, नीरज, गिरजाशंकर, टिंकू, सतीश बघेल, गौरव, राहुल सक्सेना, चंचल बघेल, सोमेंद्र, ब्रजवास, मनोज चौहान, सौरव बघेल, हेम सिंह, अनुज चौहान, हरवीर, ओमवीर, धर्मवीर, नीतीश, पुष्पेंद्र, विकास, आकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button