ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: तेज बारिश होने से. गिरी दीवार, बाल-बाल बचें परिवार के लोग

कासगंज। शहर के ग्राम नगला सैयद अहरौली में तेज बारिश होने से कच्चे घर की एक दीवार गिर गई। इस दौरान कच्चा घर अजीमुद्दीन का है। कई सालों से इस कच्चे घर मे रह रहे है। तेज बारिश होने के कारण दीवार गिर गई। अजीमुद्दीन का पूरा परिवार उसी छप्पर में सो रहा था। दीवार गिर जाने से परिवार के लोग बड़े हादसे से बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल की जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आसमा वारसी ने घटना का जायजा लिया। परिवार का हालचाल जाना l आसमा वारसी नें उक्त घटना की सूचना तहसीलदार को फोन के माध्यम से देते हुए पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत मुआवजा दिलाने के लिए कहा। तथा पीड़ित परिवार को प्रशासन से प्रधान मंत्री आवास दिलाने की भी हर सम्भव प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।
Subscribe to my channel


