ब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई: यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में शामिल होनें को पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे को दिया निमंत्रण
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

दुर्ग-भिलाई: खुर्सीपार में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में खुर्सीपार यादव समाज के अध्यक्ष सतीश यादव समेत समाज के सभी सदस्यों ने पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडे से भेंट की। इसी दौरान सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय को आमंत्रित कर कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इसी बीच श्री राम जन्म उत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पांडे को भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


