ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: भिलाई में स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी को बंद रहेंगी मांस ब्रिकी की दुकानें निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने दिए निर्देश..

दुर्ग- भिलाई: भिलाई नगर पालिक निगम के अंतर्गत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भिलाई शहर में मांस बिक्री केंद्र इस तिथि को बंद रहेंगे। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मांस बिक्री को लेकर सख्त निर्देश दिए है निगम के स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत निर्देशित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश प्रसारित कर दिया है। आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग ने पत्र जारी कर 15 और 19 तारीखों को पशु गृह बंद रखे जाने के निर्देश दिए है। भिलाई के पशु वध गृह, जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केंद्र को बंद रखा जाएगा। इसका कड़ाई से पालन कराने निगम का अमला भी निरीक्षण पर रहेगा। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button