ब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यकर्ताओं को किया मार्गदर्शित
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री श्री पवन साय का भिलाई भाजपा जिला कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में संगठन महामंत्री श्री पवन साय का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


