ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा चरोदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित  उषा चौहान की टीम में अनुभवी और नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

चरोदा/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चरोदा मंडल की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा चरोदा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौहान ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं सहमति से अपनी नई मंडल कार्यकारिणी का ऐलान किया। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से की गई। नई कार्यकारिणी के गठन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक एवं चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर का विशेष मार्गदर्शन रहा। मंडल अध्यक्ष उषा चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन में चरोदा क्षेत्र के सभी वार्डों और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि संगठन की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसंपर्क में प्रभावी बनाएगी।घोषित कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं— उपाध्यक्ष: रेचल मसीह (वार्ड 29), अनुपमा शर्मा (वार्ड 27), आशा यादव (वार्ड 23), ममता सिंह (वार्ड 20) महामंत्री: कल्पना बाला (वार्ड 23), अंकिता बेनर्जी (वार्ड 24) मंत्री: रेखा साहू, पुनम श्रीवास्तव (वार्ड 23), कुसुम साहू (वार्ड 23), अर्चना महतो (वार्ड 23), सुषमा चौहान (वार्ड 19) कोषाध्यक्ष: सरिता ठाकुर (वार्ड 20), रामेश्वरी सिखा (वार्ड 35) मीडिया प्रभारी: ज्योति अग्रवाल (वार्ड 20) सह मीडिया प्रभारी: हीरा सोनी (वार्ड 19) सोशल मीडिया प्रभारी: के. गंगा भवानी (वार्ड 34) सह सोशल मीडिया प्रभारी: प्रिया बाग (वार्ड 34) कार्यालय प्रभारी: संतोषी चंदेल (वार्ड 34) सह कार्यालय प्रभारी: पूजा पाथोडे (वार्ड 20) मन की बात प्रभारी: कविता तांडी (वार्ड 27) नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button