ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: खुर्सीपार पहुंचें अतुल पर्वत ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक,खुशहाली की कामना की

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई: खुर्सीपार स्थित बापू नगर वार्ड 43 में कैलाश धाम मंदिर में सावन सोमवार के अंतिम सोमवार को भिलाई केन्डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने माताओं बहनों के बीच पहुंचकर भगवान शिव को रूद्र अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के पंडित जी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। रूद्राभिषेक के बाद भाजयुमों नेता अतुल पर्वत ने प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए भगवान शिव से कामना की गई। इस मौके पर रामकुमार रमेश यदु गुलशन दिल्लीवार हेमंत कुमार आकाश मानिकपुरी नीलम भाई,रूबी सूलेखा सिंह लक्ष्मी पार्वती संतोषी वंदना सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button