ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ओबीसी मोर्चा के धमतरी जिला प्रभारी बने कन्हैया सोनी संगठन ने सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता पर जताया विश्वास, ओबीसी वर्ग में जनसंपर्क को मिलेगा नया विस्तार

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार एवं ओबीसी वर्ग के बीच जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का धमतरी जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन द्वारा उनके प्रति जताए गए विश्वास और उनकी सक्रिय कार्यशैली की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। कन्हैया सोनी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक अभियानों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भागीदारी निभाई है। संगठनात्मक दक्षता, कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि कन्हैया सोनी के अनुभव और नेतृत्व का लाभ धमतरी जिले के संगठन को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा ओबीसी मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button