ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: विकास भवन से निकाली गयी जागरूकता बाईक रैली, प्रचार वाहन का जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।

कासगंजः कासगंज में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने हेतु विकास भवन परिसर से जन जागरूकता बाईक रैली निकाली गई।
इस दौरान सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत तथा मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में तिरंगा लहराते हुए बाईक सवार लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई। इसी बीच हर घर तिरंगा’ के प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
Subscribe to my channel


