कासगंज: सोरों होडलपुर में सार्वजनिक शौचालय पर लटका रहता है ताला,ग्रामीणों ने की माँग

कासगंज: केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत तरह-तरह के अभियान एवं कार्यक्रम चला रही है लेकिन जनपद के सोरों ब्लाक के ग्राम पंचायत ग्राम होडल पुर में सरकारी स्कूल के निकट बने सार्वजनिक शौचालय पर लटका रहता है ताला स्थानीय लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर ।सोरों ब्लाक के ग्राम पंचायत होडल पुर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं
स्थानीय पवन उपाध्याय का कहना है गांव में सफाई कर्मी नहीं पहुंचता नालियां चोक हो चुकी है बरसात का मौसम है मच्छर पैदा हो रहे हैं बीमारियां फैलने का खतरा है।गांव के चेतराम ने बताया कि प्राइमरी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र के निकट बना सार्वजनिक शौचालय पर हर समय ताला लटका रहता है जब से इसका निर्माण हुआ है तब से ही इस पर ताला लटका हुआ रहता है गांव के लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम है कीड़े मकोड़े काटने का डर बना रहता है कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की है लेकिन सुनवाई नहीं होती। स्थानीय लोगों ने जल्द जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में स्थाई सफाई कर्मी नियुक्त किया जाए एवं सार्वजनिक शौचालय में लगा हुआ ताला खुलवाया जाए। प्रधान से जब इस संबंध में ग्राम प्रधान विजय कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी करना चाहिए उन्होंने दो बार फोन काट दिया तीसरी बार फोन मिलाने पर ग्राम प्रधान ने कहा कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते एक सफाई कर्मी है वह कहां-कहां सफाई करेगा। सार्वजनिक शौचालय का सुबह शाम ताला खोला जाता है हर समय उसे थोड़े ही खोल कर रख सकते हैं आप केयर टेकर से बात करें।। माँग करने़ वालों में चेतराम नाथूराम लटूरी सिंहलालाराम कुशवाहा राम सिंह बघेल विजय बाबू डॉ राजेन्द्र प्रसाद अमित उपाध्याय गिरण्ड सिंह सूबेदार चिरन्जी लाल विश्वनाथ अंकुर कुशवाह लख्मी चंद चंद्रपाल पहलवान हीरा आदि रहे।
Subscribe to my channel


